Explore

Search

November 14, 2026 6:31 pm

ज्ञानदीप के स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय विशेष शिविर का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का दिया जाएगा संदेश

Cbn36 खोखरा। ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 14 नवंबर 2026 को ग्राम खोखरा स्थित रोशनी ज्ञान रोशनी लोक कल्याण संस्था में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक यादव एवं मनोज राठौर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री एल.एस. गौतम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रशिक्षित कार्यक्रम प्रभारी श्री देव कश्यप ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर के दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं मुख्य अतिथि मनोज राठौर ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अच्छे संस्कार, आपसी सहयोग और समाज के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एल.एस. गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ उनमें सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का होना भी आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराकर जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम के अंत में शिविर प्रभारी देव कश्यप ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा समाज सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई जाएगी। संस्था के संचालक डॉ. अखिलेश कटकवार के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार शिविर का संचालन किया जा रहा है।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS