Explore

Search

November 14, 2026 5:29 pm

विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में ब्लड शुगर जांच शिविर आयोजित, 332 कर्मचारियों की हुई जांच

Cbn36 बिलासपुर। विश्व मधुमेह दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में “मधुमेह की समय पर पहचान” थीम के तहत ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के प्रति प्रोत्साहित करना था।

332 कर्मचारियों के ब्लड शुगर सहित अन्य प्रमुख स्वास्थ्य मानकों की हुई जांच

कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना) नृपेंद्र नाथ ने भी सहभागिता की। अधिकारियों की इस पहल ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने का संदेश दिया।

चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान मधुमेह से बचाव एवं नियंत्रण के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधियों, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस आयोजन के माध्यम से एसईसीएल ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की समय रहते पहचान और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS