Explore

Search

November 13, 2026 7:19 pm

सराईपाली में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय और दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा”

CBN36 रायगढ़। जिले के ग्राम सराईपाली में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक धारदार लोहे की तलवार भी जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली कि ग्राम सराईपाली की बीच बस्ती में एक युवक हाथ में तलवार लेकर खुलेआम लहरा रहा है और लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने गांव में तलाश करते हुए तालाब के पास तलवार लहराते आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप सिंह सिदार (32 वर्ष), पिता ईश्वर प्रसाद, निवासी ग्राम सराईपाली, थाना पूंजीपथरा के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद जेल दाखिल करा दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की तथा आरक्षक नरेंद्र पैंकरा, विक्रांत भगत एवं सुरेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS