Explore

Search

November 13, 2026 6:05 pm

लॉटरी और इनाम का लालच देकर साइबर ठगी! बलौदा पुलिस की आमजन से अपील -लालच में न आएं, अपनी मेहनत की कमाई बचाएं

“लालच में न आएं, साइबर ठगों को अपनी मेहनत की कमाई न गंवाने दें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध के खिलाफ दूसरों को भी जागरूक करें”

Cbn36 बलौदा। साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए अब लॉटरी, जैकपॉट और आकर्षक इनाम का लालच देने का नया तरीका अपना रखा है। फोन कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को लाखों रुपये की लॉटरी या महंगे उपहार जीतने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद इनाम की राशि जारी करने के नाम पर टैक्स, जीएसटी, प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क बताकर ऑनलाइन पैसे जमा करने को कहा जाता है। जैसे ही व्यक्ति लालच में आकर रकम ट्रांसफर करता है, ठग उसका पैसा लेकर गायब हो जाते हैं।

बलौदा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी लॉटरी और इनाम संबंधी संदेशों से सतर्क रहें। याद रखें, बिना किसी प्रतियोगिता में भाग लिए अचानक लाखों रुपये का इनाम मिलने का दावा संदेहास्पद हो सकता है। किसी भी वास्तविक पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए अनजान व्यक्ति के खाते में एडवांस पैसा भेजने की जरूरत नहीं होती।

इन 5 बातों का रखें ध्यान

  1. अनजान नंबर से आने वाले लॉटरी या इनाम जीतने के कॉल और मैसेज पर भरोसा न करें।
  2. इनाम पाने के नाम पर टैक्स, जीएसटी या प्रोसेसिंग फीस के रूप में अग्रिम भुगतान बिल्कुल न करें।
  3. किसी को भी अपना OTP, ATM PIN, बैंक डिटेल, UPI PIN या पासवर्ड न बताएं।
  4. अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
  5. किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना पुलिस को दें।

ठगी हो जाए तो तुरंत उठाएं ये कदम

यदि आप या आपका कोई परिचित साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। बैंक को भी तत्काल सूचना दें और लेनदेन से संबंधित स्क्रीनशॉट, मैसेज तथा अन्य सबूत सुरक्षित रखें।साइबर सुरक्षा अपनाएं, ठगी से बचें। बलौदा पुलिस आपके साथ है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS