CBN36 बिलासपुर, 22 अगस्त। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर-पेंड्रारोड-बिलासपुर सेक्शन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 21 अगस्त को चलाए गए अभियान में 13 ट्रेनों की जांच की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक डीएस चौहान के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ के जवान शामिल रहे। जांच के दौरान कुल 130 मामले पकड़े गए और 79,510 रुपये जुर्माना वसूला गया।
अभियान में बिना टिकट यात्रा के 114 मामलों में 75,845 रुपये, अनियमित टिकट के चार मामलों में 2,465 रुपये तथा बिना बुक किए लगेज के 12 मामलों में 1,200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान उचित टिकट लेकर ही ट्रेन में सवार हों। रेल परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफार्म टिकट लेने तथा एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने की भी अपील की गई है।
प्रधान संपादक




