CBN36 रायपुर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने कवर्धा के सिंगपुर बीट में वृक्षों के वैज्ञानिक पातन और लॉगिंग तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में मैदानी अमले को गुणवत्तापूर्ण काष्ठ तैयार करने, निर्धारित लॉगिंग प्लान का पालन करने और श्रमिक सुरक्षा की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान काष्ठ की लंबाई व श्रेणी के अनुसार कटाई-छंटाई, उपलब्ध लकड़ी के बेहतर उपयोग तथा कटाई के दौरान छोटे पौधों और प्राकृतिक पुनरुत्पादन को नुकसान से बचाने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया। निगम के प्रबंध संचालक अमरनाथ प्रसाद के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय महाप्रबंधक राम अवतार दुबे, मंडल प्रबंधक राम कुमार सिदार सहित अधिकारी, कूप प्रभारी और मैदानी श्रमिक शामिल हुए।
प्रधान संपादक