Explore

Search

November 27, 2026 3:23 pm

कानाफूसी

ये तो जादू से  कम नहीं

राजस्व अमला भूमाफियाओं से मिल जाए और उसके बाद जो खेल करे, वह जादू से कम नहीं होता। राजस्व दस्तावेजों में बस एक कलम ही तो चलानी है, उसके बाद  जो जादू होता है वह कमाल से भी उस पार। कुछ ऐसा ही वाकया बिलासपुर के सकरी में हुआ। एक  जमीन जो एक दशक से भी ज्यादा समय से एक किसान के नाम है, किसान पुस्तिका उसके पास है, वही जमीन एक झटके में बिक गई और किसान को हवा तक नहीं लग पाई। हवा लगती भी कैसे, जमीन के सौदागरों ने जो  कमाल कर दिया था। राजस्व अमले का एक और कमाल देखिए। किसान से जमीन छिन ली और दूसरे को बेच दी, दूसरे ने तीसरे को। दूसरे और तीसरे की सौदेबाजी देखकर तो जांच अफसर भी चकरा गए। 24 घंटे के भीतर जमीन की रजिस्ट्री हो गई। जादू के खेल में कौन-कौन हिस्सेदार हैं, पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट् गई है। यकीन मानिए भूमाफियाओं का ही नाम सामने आएगा और राजस्व अमला महज चंद रुपयों की खातिर पहले अपना ईमान बेचा पुलिस जांच के बाद जेल की हवा भी खाएगा।

करोड़ों की जमीन कर दिया वारा-न्यारा

जमीन, राजस्व अमला और भूमाफिया की बात चल पड़ी है तो इसे और आगे बढ़ा लेते हैं। संभाग  की सबसे बड़ी थोक मंडी व्यापार विहार की जमीन जब वारा-न्यारा हो तो लाखों में नहीं करोड़ों में ही बात होगी। जी हां आप ठीक समझे, करोड़ों की जमीन को इधर से उधर करने में कितने लोग शामिल होंगे ये तो एसडीएम की जांच के बाद ही पता चलेगा, पर इतना तो तय है, इस खेल में कई नपेंगे। नपने वालों को अच्छी तरह पता है, जांच की आंच उन तक पहुंचेगी,इसीलिए अभी से ही चकबंदी करने में जुट गए हैं। रिकॉर्ड में जिनका नाम है उनको तो पहले नपना पड़ेगा। सो उनकी अपनी तैयारी भी भीतर ही भीतर शुरू हो चुकी है। कोर्ट कचहरी जैसा खेल शुरू होने ही वाला है। आगे-आगे देखते जाइए होता है क्या?

सरगुजा की सड़क रायपुर पहुंच गई

सरगुजा की बदहाल सड़क रायपुर पहुंच गई है। रायपुर पहुंचते ही अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड भी करने लगा है। जाहिर है, सोशल मीडियो इंफ्लूएंसर ने जब मुद्दा उठाया है, तब तो बात दूर तलक जाएगी ही जाएगी। अब तो कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। अंबिकापुर की सड़कों की बदहाली से भला कौन अच्छी तरह वाकिफ नहीं है। भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री का गुस्सा तो पता ही होगा। सड़क की बदहाली को लेकर ही उन्होंने अंबिकापुर के सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं की क्लास लगा दी थी। तब भी राजधानी तक गूंज हुई थी और अब भी राजधानी तक गूंज हो ही रहा है।

चुनावी की शुरू हो गई उलटी गिनती

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। बिलासपुर नगर निगम के एक वार्ड में भी उप चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग की आज की बैठक के बाद तैयारी तेज हो जाएगी। जाहिर है प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों ही दलों में मंथन का दौर शुरू होगा। रूठने मनाने का दौर भी चलेगा। सत्ताधारी दल के लिए खासकर मेयर और समर्थकों के लिए यह उप चुनाव किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। मेयर के गृह वार्ड में उप चुनाव होना है। जाहिर है सियासी प्रतिष्ठा दांव पर लगी रहेगी। निगम की राजनीति की चाल जरा टेढ़ी ही रहती है, पता नहीं कौन कहां से नुकसान पहुंचा दे, साथ रहने वाले भी दगा दे जाते हैं। सावधानी तो सब तरफ रखनी ही होगी, बात तभी बनेगी। चलिए देखते हैं आगे होता क्या है।

अटकलबाजी

डिप्टी सीएम के बर्थडे पार्टी में कौन-कौन शामिल हुए, नामचीन चेहरे नजर आए या नहीं।

महिला कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस की राजनीति किस ओर जाते दिखाई दे रही है। कौन सा धड़ा मजबूत बनकर उभरा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS