
बुंदेलखंड समाज के लोगों ने किया आत्मीय स्वागत, जैन समाज एवं वंदेमातरम् मित्र मंडल के सदस्य भी रहे उपस्थित
बिलासपुर। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गायक एवं बुंदेलखंड के सागर निवासी सुनील लोधी का बिलासपुर में सम्मान एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड समाज के लोगों ने होटल रेड डायमंड तथा क्रांतिनगर स्थित कोयला परिवार के निवास पर उनका अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह में श्रीमंत सेठ विनोद जैन, महेंद्र जैन, सनत जैन, दीपक जैन, संजय जैन, सुकुमार जैन, विशाल जैन, रेशू जैन, रंजना जैन, वीर कुमार जैन, राकेश जैन, डॉ. अरिहंत जैन, भूपेंद्र चंदेरिया सहित बुंदेलखंड समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने गायक सुनील लोधी का स्वागत करते हुए उनके गायन और संगीत के क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर वंदेमातरम् मित्र मंडल के डॉ. विनोद तिवारी एवं मनीष त्रिपाठी सहित जैन समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुनील लोधी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गायक सुनील लोधी के बिलासपुर आगमन पर आयोजित इस सम्मान समारोह ने बुंदेलखंड समाज के आपसी जुड़ाव और सामाजिक सौहार्द की भावना को प्रदर्शित किया।
प्रधान संपादक