गंगाजल से किया कांग्रेस भवन का शुद्धीकरण, पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
CBN36 बिलासपुर। कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कथित तौर पर बिना पूर्व सूचना के प्रवेश कर प्रदर्शन किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात कर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुईं। महिलाओं ने सबसे पहले कांग्रेस भवन में गंगाजल छिड़ककर शुद्धीकरण किया। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।

एसएसपी रजनेश सिंह से मुलाकात के लिए पहुंचीं महिलाओं में से केवल पांच को मिलने की अनुमति दी गई। इसके बाद जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा घृतेश के नेतृत्व में सीमा पांडेय, एंजल चौकसे, अनुपा मिश्रा एवं गीतांजलि कौशिक ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना पर आपत्ति जताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
महिला कांग्रेस ने इस घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस भवन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर शिल्पी तिवारी, प्रीति पाटनवार, अनीता लव्हात्रे, बीना मसीह, शैल जायसवाल, सोनू मानिकपुरी, वहीदा खान, फरीदा खान, सुदेश नंदिनी, चित्रलेखा साहू सहित महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
प्रधान संपादक