Explore

Search

October 13, 2026 10:20 pm

चांपा में हथियारों के साथ घूम रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, ब्रेजा कार से चाकू और लोहे की रॉड बरामद

चोरी-नकबजनी की तैयारी की आशंका, आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई अपराध; पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

Cbn36 जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त कर रही है। इसी दौरान थाना चांपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरपाली चौक के पास घेराबंदी कर ब्रेजा कार में सवार चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार से दो बड़े धारदार चाकू, लोहे की रॉड, बड़ा पेचकस सहित अन्य सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक आशंका है कि आरोपी चोरी या नकबजनी की तैयारी में थे।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय पाण्डेय के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरपाली चौक के पास ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 NH 7770 को रोककर तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार सवार संदिग्ध हथियार दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बड़े धारदार चाकू, कार में छिपाकर रखी लोहे की रॉड, बड़ा पेचकस, जूट का बोरा और तार बरामद कर जब्त किए। पुलिस की कार्रवाई में चारों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. लिहास अली (24 वर्ष), पिता सत्तार अली, निवासी फरहदा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
  2. मुकेश यादव (30 वर्ष), पिता विश्राम यादव, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
  3. शबान (26 वर्ष), पिता अब्दुल रहमान, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
  4. साबीर खान (24 वर्ष), पिता मनसूद खान, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं अपराध

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी सहित अन्य अपराध पहले से दर्ज होने की जानकारी मिली है। मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 553/26, धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश शेण्डे, प्रधान आरक्षक वैभव साहू, सहायक उपनिरीक्षक बलवंत धृतलहरे, सहायक उपनिरीक्षक बी.पी. खाण्डेकर, प्रधान आरक्षक अमृत सलुजा, सुनील सिंह, संतोष यादव तथा आरक्षक गौरीशंकर राय, नीतीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर, संजय केवंट और सुशांत राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर रखी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS