Explore

Search

January 18, 2026 10:09 am

बिलासपुर शासकीय प्राथमिक शाला कुटीपारा मोपका में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला कुटीपारा, मोपका में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्री भरतलाल धुरी एवं श्रीमती भावना धनवार शामिल रहीं।

इस अवसर पर श्रीमती गायत्री धुरी, अनीता धुरी, बृहस्पति धुरी, सरिता धुरी, मनोज ठाकुर, संजय शर्मा, नवरत्न एवं विद्यालय की प्रधान पाठिका अर्चना भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने स्वयं शिक्षा प्राप्त कर समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाया। उन्होंने विशेष रूप से स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देते हुए सामाजिक चेतना जागृत की, जिससे समाज को आगे बढ़ने की दिशा मिली।

वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सुनील कुमार यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने स्त्री शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज समाज में जो शैक्षणिक प्रगति दिखाई देती है, वह उसी मजबूत नींव का परिणाम है। उन्होंने ज्योतिबा फुले के योगदान को भी स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार और कार्य आज भी प्रासंगिक हैं।कार्यक्रम का समापन बच्चों को सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देकर किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS