Explore

Search

September 20, 2026 6:31 pm

हिंदी विवि के छात्र हर्ष गुप्ता ने ओडिशा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय कार्यशाला में की सहभागिता

वर्धा 04 फरवरी 2026।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के इतिहास विभाग के स्नातक अष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थी हर्ष गुप्ता ने नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी में आयोजित पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में सहभागिता की। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री उषा योजना के अंतर्गत मूर्त जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में उन्नत तकनीकें विषय पर 27 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को जनजातीय मूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विशेष रूप से डोकरा आर्ट बांस कला एवं गोल्डन ग्रास आर्ट के संरक्षण की विधियाँ तथा इनके संरक्षण में प्रयुक्त रसायनों का अध्ययन शामिल रहा।

हर्ष गुप्ता ने इस कार्यशाला में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों से आए लगभग 30 छात्र एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रोफेसर फरहद मलिक इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ. बालाजी चिरडे डॉ. राकेश कुमार मिश्र अध्यापक डॉ. परिमल प्रियदर्शी डॉ. मुन्नालाल गुप्ता तथा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई के कैडेट के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ. अनिकेत आंबेकर ने हर्ष गुप्ता को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS