
सिस्टम सुधार की शुरुआत एसएसपी शशि मोहन सिंह का साफ संदेश-अनुशासन अब फाइलों में नहीं, थानों में दिखेगा
रायगढ़।नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशिमोहन सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही पुलिसिंग के तरीके को लेकर सख्त संदेश दे दिया है। जब एसएसपी बिना पूर्व सूचना एक थाने का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां न तो जिम्मेदार अफसर मौजूद थे और न ही पूरा स्टाफ।
अचानक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही ने पूरे पुलिस सिस्टम की पोल खोल दी। थाने में समय पर ड्यूटी पर तैनात न होना अधिकारियों का गैरहाजिर रहना और व्यवस्थाओं की बदहाली को देखकर एसएसपी ने मौके पर ही कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण का असर-पूरे जिले में हड़कंप
एसएसपी के इस औचक दौरे की खबर फैलते ही जिले भर के थानों में खलबली मच गई। कई थानों में आनन-फानन में स्टाफ को बुलाया गया, रजिस्टर अपडेट किए गए और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कोशिश शुरू हो गई।
साफ संदेश-अनुशासन अब फाइलों में नहीं, थानों में दिखेगा
निरीक्षण के बाद एसएसपी शशिमोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस थाने जनता की सेवा के केंद्र हैं। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे भी अचानक निरीक्षण किए जाएंगे और लापरवाह अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई तय है।
सिस्टम सुधार की शुरुआत
पुलिस महकमे में एसएसपी का यह पहला कदम माना जा रहा है, जिसे अनुशासन और जवाबदेही की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि यही सख्ती बनी रही, तो जिले की पुलिसिंग में जमीनी स्तर पर बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
प्रधान संपादक


