Explore

Search

November 29, 2026 7:15 pm

एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नौ गांवों में होंगे विकास कार्य

CBN36 बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के सीएसआर मद से 11.46 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत सीपत में आयोजित कार्यक्रम में 5.22 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 28 कार्यों का लोकार्पण किया गया, वहीं 6.24 करोड़ रुपये के 12 नए विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।

एनटीपीसी सीपत की सीएसआर योजना के तहत क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों सीपत, जांजी, कर्रा, कौड़िया, रलिया, देवरी, रांक, गतौरा एवं लुतरा में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, तालाबों के जीर्णोद्धार तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर तोखन साहू ने कहा कि गांवों का विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर के माध्यम से किए जा रहे कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीपत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि उद्योगों की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत स्थानीय क्षेत्रों में विकास कार्य कराना सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS