Explore

Search

November 29, 2026 7:15 pm

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

CBN36 बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा के दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिलासपुर, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों से मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और निष्ठा से ही संगठन लगातार मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प को पूरा करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, एकजुटता और सेवा को संगठन की मूल भावना बताया।

तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

दीपावली मिलन समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ संगठनात्मक विषयों पर संवाद भी किया। समारोह में बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों से आए अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS