Explore

Search

November 9, 2026 8:48 pm

मुख्यमंत्री के कंतेली दौरे की तैयारियों में जुटे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक पुन्नूलाल मोहले के साथ ली बैठक

“13 नवंबर को मुंगेली विधानसभा के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण”

CBN36 मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 13 नवंबर को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंतेली आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के प्रवास को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने की कमान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने संभाल ली है। इसी कड़ी में उन्होंने मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के साथ ग्राम कंतेली में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं और जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उपस्थित लोगों से सुझाव लेते हुए सभी को सामूहिक सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कंतेली प्रवास के दौरान कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का यह दौरा मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मुंगेली आगमन क्षेत्रवासियों के लिए उत्साह और गौरव का अवसर है। यह आयोजन केवल विकास कार्यों के लोकार्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनभागीदारी और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से एकजुट होकर मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, शैलेश पाठक, रजनी मानिक सोनवानी, नितेश भारद्वाज, अश्वनी चंद्राकर, संतोष चतुरगोष्टि सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS