Explore

Search

July 14, 2026 6:20 pm

केंद्रीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

वर्धा।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय वर्धा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रही।

विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन शारीरिक शिक्षा शिक्षक अमरेश कुमार शुक्ल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा जीवन में सकारात्मकता का विकास होता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मंत्रोच्चारण के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न योगासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, शुद्धि क्रियाएं एवं शांतिपाठ का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक अंकित कथले ने योगाभ्यास में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में योग साधक लद्धाराम आहूजा ने योग के इतिहास, महत्व, बुनियादी आसनों, सूर्य नमस्कार तथा दैनिक जीवन में योग के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य यतेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र खोंडे, संजय वाघमारे, धीरज पेटकर, कुलदीप कुमार, गणेश वानखेडे, मदन गवई, रमेश ओझा, अरुण कुमार, तृप्ति शेळके, शीलवंश थूल, असावरी कपिल, नीलिमा अरसड, राजेश करेमोरे, जितेंद्र मून सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS