Explore

Search

April 29, 2026 5:20 pm

जिले के अंतिम छोर कुरू में नशामुक्ति अभियान बना जनआंदोलन, 28 में 24 गांव नशे से दूर; एसएसपी ने सराहा मातृशक्ति का योगदान

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई समाज की साझा जिम्मेदारी है और जोबी क्षेत्र का मॉडल प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है”

रायगढ़। 28 अप्रैल 2026।जिले के अंतिम छोर स्थित खरसिया तहसील के ग्राम पंचायत कुरू में मंगलवार को जन-जागरूकता, नशामुक्ति एवं सामाजिक चेतना को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। पुलिस चौकी जोबी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल ने बताया कि एसएसपी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जोबी क्षेत्र के 28 गांवों में से 24 गांव नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। इसमें महिला समूहों की सक्रिय भूमिका रही है, जिन्होंने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए स्वयं पहल की है। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के मामलों में कमी दर्ज की गई है।

अपने संबोधन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मातृशक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल पुलिस तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की भागीदारी से ही स्थायी परिवर्तन संभव है। उन्होंने जोबी क्षेत्र के प्रयासों को पूरे जिले एवं प्रदेश के लिए अनुकरणीय बताया।

एसएसपी ने पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय को आवश्यक बताते हुए स्थानीय पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी खरसिया सीताराम ध्रुव, चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS