Explore

Search

June 11, 2026 5:02 am

वैभवी अग्रवाल ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 35वीं रैंक, पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मान

रायपुर पुलिस कमिश्नर आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला पहुंचे निवास, कहा-युवाओं के लिए प्रेरणा है वैभवी की सफलता

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वैभवी अग्रवाल को शनिवार को सम्मानित किया गया।

रायपुर पुलिस के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला वैभवी अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचे और उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वैभवी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर तथा एडिशनल डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्चना झा सहित पुलिस कमिश्नरेट के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि वैभवी अग्रवाल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 35वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक वर्गों से उन्हें बधाई मिल रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS