
अपराध नियंत्रण के लिए बिलासपुर पुलिस रेंज में सशक्त एप को करेंगे प्रभावी,बिलासपुर रेंज के नवनियुक्त आईजी आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने CBN.36 से विशेष बातचीत में दिए संकेत, कहा साइबरअपराध पर नियंत्रण सबसे बड़ी चुनौती

छत्तीसगढ़। बिलासपुर पुलिस रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक आईजी आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने अपराध नियंत्रण को लेकर स्पष्ट विजन रखा है। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी और साइबर अपराध वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए पुलिसिंग को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त किया जाएगा। इसी क्रम में बिलासपुर रेंज में ‘सशक्त ऐप’ को प्रभावी रूप से लागू करने की तैयारी की जा रही है।
CBN.36 से विशेष बातचीत में आईजी आईपीएस गर्ग ने बताया कि सशक्त ऐप को सफलतापूर्वक लागू करने से पहले पुलिस अफसरों और मातहत कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इसे रेंज के सभी थानों में एकसाथ लागू किया जाएगा, ताकि इसका अधिकतम लाभ पुलिस और आम जनता दोनों को मिल सके।

आईजी ने कहा कि ऐप के माध्यम से चोरी के वाहनों को ट्रैक करने, संदिग्ध वाहनों की पहचान करने और अपराध की रोकथाम में तेजी आएगी। यह ऐप पुलिस और नागरिकों को एक क्लिक पर जानकारी उपलब्ध कराता है, जिससे वाहन चोरी के मामलों में बरामदगी आसान होगी।
पुलिस और जनता-दोनों के लिए उपयोगी
आईजी गर्ग ने बताया कि सशक्त ऐप आम नागरिकों के लिए भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। नागरिक संदिग्ध वाहनों की जानकारी सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इससे पुलिसिंग में जनसहभागिता बढ़ेगी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
डिजिटल रूप से अपडेट होगी पुलिस

आईजी ने स्पष्ट किया कि रेंज के पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को डिजिटल रूप से अपडेट किया जाएगा। साथ ही आम जनता को भी तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। यह पहल स्मार्ट और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।
सशक्त ऐप की प्रमुख विशेषताएं

चोरी के वाहनों की त्वरित पहचान और ट्रैकिंग
आम नागरिकों के लिए सहज और सरल उपयोग
चोरी के रिकॉर्ड, कानून की धाराएं और विभागीय जानकारी एक मंच पर
जांच प्रक्रिया में तेजी और बरामदगी की संभावना में वृद्धि
त्रिनयन ऐप’ से सीसीटीवी निगरानी को मिलेगी मजबूती

आईजी गर्ग ने बताया कि सशक्त ऐप के साथ-साथ ‘त्रिनयन ऐप’ को भी विकसित किया जाएगा। यह ऐप सीसीटीवी कैमरों के डेटाबेस को मजबूत करेगा और अपराधियों पर निगरानी रखने में अहम भूमिका निभाएगा। इसे स्मार्ट पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण बताया गया।
दो थानों का किया निरीक्षण

आईजी गर्ग मंगलवार को शहर के दो थानों सरकंडा और कोनी थाना का निरीक्षण किया। उनके साथ एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह मौजूद थे। आईजी ने बताया कि आज का विजिट औपचारिक था। औपचारिक दौरे में चले गए थे। कोनी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि कोनी एजुकेशन हब के रूप में अपनी पहचान बना लिया है। यह पूरा इलाका बेहदसंवेदनशील है। एजुकेशन हब होने के नाते यहां की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कोनी क्षेत्र एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो चुका है, इसलिए यहां निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना आवश्यक है। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधान संपादक


