Explore

Search

November 5, 2026 12:25 pm

अग्रवाल समाज द्वारा महापुरुषों और देवताओं के अपमान के विरोध में कार्रवाई की मांग, कलेक्टर एसएसपी को सौपेगे ज्ञापन

बिलासपुर।सामाजिक जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ एवं महापुरुषों तथा देवताओं के प्रति अशोभनीय शब्दों के प्रयोग के विरोध में अग्रवाल समाज बिलासपुर आज प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा।

उक्त जानकारी देते हुए समाज के मनीष अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अमित बघेल द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के प्रतिनिधि शाम 4:30 बजे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपेंगे।

समाज के सदस्यों ने कहा कि महापुरुषों और देवताओं के प्रति असंवेदनशील वक्तव्य न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाते हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य भी फैलाते हैं। अग्रवाल समाज ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी व्यक्ति पर शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS