Explore

Search

October 26, 2026 12:19 pm

बिलासपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मीनाक्षी ट्रेडर्स के संचालक के ठिकानों पर छापेमारी

बिलासपुर। प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने  सुबह तड़के बिलासपुर में मीनाक्षी ट्रेडर्स के संचालक सुल्तानिया ब्रदर्स के घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। टीम भारी पुलिस बल के साथ क्रांतिनगर स्थित निवास पर पहुँची और उसके बाद व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की इस कार्रवाई का संबंध कोयला कारोबार से जुड़े अहम दस्तावेजों से जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि सुल्तानिया ब्रदर्स के अलावा अन्य व्यापारी और कुछ राजनेता भी ईडी के रडार पर हो सकते हैं।

बिलासपुर के अलावा राजधानी रायपुर में भी ईडी की टीम सक्रिय है और वहां भी छापेमारी जारी है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई लगातार चल रही थी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS