Explore

Search

October 24, 2026 9:00 pm

एसएसपी की सख़्ती से पुलिस महकमे में खलबली ,थाना प्रभारी पर गिरी गाज लाइन भेजे गए

दिया संदेश अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं,थाना प्रभारी अपने स्टाफ पर रखें कड़ी नजर,आदेश की अवहेलना पर होगी तत्काल कार्रवाई

बिलासपुर।जिले में पुलिस अनुशासन और अधीनस्थों पर नियंत्रण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा संदेश दिया है।मतलब सावधानी हटी दुर्घटना घटी की तर्ज पर अब टीआई को अपने स्टाफ पर कड़ी नजर रखनी होगी ।

20 अगस्त की रात को जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थों का अनुशासन उच्च स्तर का हो और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त न किया जाए।

इसके बावजूद 26 अगस्त को रतनपुर थाने के आरक्षक संजय खांडे और आरक्षक सुदर्शन मरकाम ने थाना प्रभारी को बिना बताए सादी वर्दी में ग्राम कुआंजती सिल्ली मोड़ में शराब रेड कर बिना कार्यवाही के छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने थाना प्रभारी रतनपुर की लापरवाही और अधीनस्थों पर नियंत्रण की कमी को उजागर किया।

इसी आधार पर एसएसपी सिंह ने रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान को रक्षित केन्द्र बिलासपुर सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया।एसएसपी सिंह की स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और नियंत्रणहीन कार्यशैली को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।थाना प्रभारी अपने स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। आदेश की अवहेलना पर तुरंत कार्रवाई होगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS