
“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कड़ी निगरानी अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई ,आम नागरिकों से भी अपील अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित रखा जा सके”
रायगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों और शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना घरघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम टेरम इंदिरा आवासपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तिलोचन चौहान (58 वर्ष), निवासी टेरम इंदिरा आवासपारा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ को मौके पर पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20-20 लीटर क्षमता की तीन प्लास्टिक बाल्टियों में रखी कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में शराब संग्रहित कर रखा था।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कड़ी निगरानी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित रखा जा सके।
प्रधान संपादक


