“आबकारी एक्ट के प्रकरण में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, आरक्षक को किया गया लाइन अटैच”
CBN36 जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। चांपा थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर आरक्षक क्रमांक 836 ईश्वरी राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, थाना चांपा के अपराध क्रमांक 478/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में आरक्षक ईश्वरी राठौर द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय पांडेय ने निलंबन की कार्रवाई की।
आदेश में आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। निल 11.pdf
लापरवाही पर एसपी का स्पष्ट संदेश
एसपी विजय पांडेय की इस कार्रवाई को पुलिसकर्मियों के लिए स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधों की विवेचना और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी से काम नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
प्रधान संपादक




