Explore

Search

September 9, 2026 6:54 pm

बस्तर से सरगुजा तक लगेंगे स्वदेशी मेले, गांव-गरीब तक पहुंचेगा स्वरोजगार का अवसर

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी मेले के पोस्टर और ब्रोशर का किया विमोचन, प्रदेश के करीब 10 जिलों में होगा आयोजन

CBN36 बिलासपुर। स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र (सीबीएमडी) की ओर से इस वर्ष छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले के आधिकारिक पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया।

आयोजकों के अनुसार इस वर्ष स्वदेशी मेले की शुरुआत बस्तर संभाग के जगदलपुर से होगी। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में होते हुए यह मेला सरगुजा संभाग के अंबिकापुर तक पहुंचेगा। करीब 10 जिलों में मेले का आयोजन प्रस्तावित है। मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उद्यमिता और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिलता है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलता है।

विमोचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, गुलशन ऋषि और अरुणा दीक्षित मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेलों की तिथियों और स्थानों की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS