Explore

Search

November 22, 2026 4:04 pm

मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित

CBN36 रायपुर, 22 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में वेतन विसंगति और पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए वेतन विसंगति एवं पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति सभी पहलुओं का परीक्षण कर मांगों के निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

वहीं, हड़ताल अवधि के दौरान हुई कार्यवाहियों के संबंध में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए।

सरकार की ओर से सकारात्मक पहल और मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाने और उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश देने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS