जनजातीय गौरव दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Cbn36 छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 16 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल एवं सुशांत शुक्ला, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर एवं मोहित जायसवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान संभागायुक्त सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान जनजातीय गौरव दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्रधान संपादक