Explore

Search

November 20, 2026 9:24 pm

घर में पसरा मातम: मां के साथ दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में सनसनी

बलौदाबाजार के ग्राम सुकली में दिल दहला देने वाली घटना, 28 वर्षीय महिला और 10 व 5 साल के बच्चों के मिले शव

पारिवारिक कलह की बात आई सामने, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

CBN36 बलौदाबाजार। जिले के गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों, महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। तीनों के शव घर के कमरे में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), उनके बेटे चिरंजीव मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (करीब 5 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

एएसपी खोमन सिन्हा के अनुसार, परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ में महिला और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS