CBN36 बिलासपुर। युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में कोनी पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी युवती की पहचान आकांक्षा सिदार (21 वर्ष), निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है।
सीएसपी आईपीएस गगन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) और आरोपी युवती के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों 27 जनवरी 2026 को बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रुके थे। इस दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 फरवरी 2026 को रायपुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मामले में मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न तथ्यों एवं साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच में मृतक को लगातार प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की पुष्टि होने पर कोनी थाने में अपराध क्रमांक 638/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी युवती आकांक्षा सिदार को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।बिलासपुर पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
प्रधान संपादक