Explore

Search

September 10, 2026 1:28 am

ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे भूपेश बघेल, चरणदास महंत और दीपक बैज

CBN36 बिलासपुर। कांग्रेस की ओर से ब्लॉक अध्यक्षों के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 सितंबर को सीपत रोड स्थित चावला ग्रीन्स में किया जाएगा। शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सुबह 11:30 बजे चावला ग्रीन्स पहुंचेंगे। दोनों नेता प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर ब्लॉक अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।

वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं असम प्रभारी तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वे शाम 4 बजे तक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे चावला ग्रीन्स से भिलाई निवास के लिए रवाना होंगे।

संभाग स्तरीय इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका को लेकर चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम से बिलासपुर संभाग में कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस संबंध में जानकारी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS