Explore

Search

October 23, 2026 10:34 pm

मुंगेली में अपराध नियंत्रण पर जोर, लंबित मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई

“एसएसपी भोजराम पटेल ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश; महिला-बाल अपराधों में तत्काल एफआईआर और साइबर ठगी की रकम लौटाने पर जोर”

CBN36 मुंगेली। एसएसपी भोजराम पटेल ने पुलिस अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी और विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में समन-वारंट की तामीली, निगरानी बदमाशों की नियमित जांच, आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई, जिला बदर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने गुम बालक-बालिकाओं की तलाश प्राथमिकता से करने और महिला-बाल अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने को कहा। साइबर ठगी के मामलों में एमआरएम पोर्टल के माध्यम से होल्ड राशि पीड़ितों को वापस दिलाने तथा लंबित ई-साक्ष्यों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

एडीपीओ जायिता सिंह ने भारतीय न्याय संहिता   और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना का मार्गदर्शन दिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डीएसपी हरविंदर सिंह सहित थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS