Explore

Search

October 24, 2026 7:42 pm

डिजिटल सेवाओं से स्वास्थ्य और पेंशन सुविधाएं आसान बना रहा एसईसीएल

एचएमआईएस और ऑनलाइन पोर्टल से कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को मिल रही राहत, कागजी कार्यवाही होगी कम

CBN36 बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) डिजिटल सेवाओं के जरिए स्वास्थ्य और पेंशन संबंधी सुविधाओं को आसान बना रहा है। स्पेशल कैम्पेन-6 के तहत कंपनी ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) और पीपीओ/जीवन प्रमाण पत्र पोर्टल के माध्यम से सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

एचएमआईएस के जरिए मरीजों के पंजीयन, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और दवाओं से संबंधित रिकॉर्ड डिजिटल रूप में दर्ज किए जा रहे हैं। इससे मरीजों के पुराने उपचार की जानकारी प्राप्त करना आसान होता है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के ऑनलाइन प्रसंस्करण और दवा प्रबंधन की सुविधा भी इस प्रणाली से जुड़ी है।

घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे पीपीओ

एसईसीएल के पीपीओ/जीवन प्रमाण पत्र पोर्टल से सेवानिवृत्त कर्मचारी और पात्र पारिवारिक पेंशनभोगी पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) ऑनलाइन प्राप्त कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया भी डिजिटल की गई है। इससे कार्यालयों के चक्कर लगाने और कागजी दस्तावेजों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

स्पेशल कैम्पेन-6 का दूसरा चरण 2 से 31 अक्टूबर तक चल रहा है। इसके तहत कार्यालयों में स्वच्छता, ई-वेस्ट प्रबंधन, उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों के निपटारे पर ध्यान दिया जा रहा है। एसईसीएल के अनुसार, डिजिटल पहल से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और कर्मचारियों, पेंशनभोगियों व उनके परिजनों को जरूरी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS