Explore

Search

October 23, 2026 7:24 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

CBN36 रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ दंतेश्वरी बस्तर की आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। राष्ट्रपति का दर्शन-पूजन के लिए आगमन बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिलेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS