Explore

Search

September 11, 2026 12:37 am

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने किया नमन

वर्धा, 10 मार्च 2026। सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।विश्वविद्यालय के सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अवधेश कुमार, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. जयंत उपाध्याय, छात्रावास अधीक्षक डॉ. गौरी शर्मा, डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, बी.एस. मिरगे तथा संगीता मालवीय सहित सावित्रीबाई फुले और लक्ष्मीबाई केलकर छात्रावास की छात्राएं एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS