Explore

Search

June 11, 2026 7:38 am

आईपीएस अमित कुमार भारत सरकार में एडीजी इम्पेनल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खुफिया चीफ अमित कुमार केंद्र में एडीएजी इम्पेनल हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को 1998 बैच के 30 आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में इम्पेनल किया गया, इस सूची में छत्तीसगढ़ से अमित कुमार का नाम शामिल हैं।
अमित कुमार 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। यूपीएससी क्रैक करने के बाद उन्हें आईपीएस मिला।
केंद्र सरकार में इम्पेनल का मतलब यह होता है कि संबंधित अफसर कभी प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में गए तो जिस रैंक में इम्पेनल हुआ है, उस पद पर पोस्टिंग मिलेगी। अमित कुमार केंद्र में जाएंगे तो एडीजी की पोस्टिंग मिलेगी। छत्तीसगढ़ में भी वे एडजी हैं। आईपीएस अमित कुमार सीबीआई में लगातार 12 साल प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। सीबीआई में जॉइंट डायरेक्टर पॉलिसी के पद पर काम कर चुके हैं। 2024 में वे 12 साल बाद दिल्ली से रायपुर लौटे। राज्य सरकार ने उनके अनुभवों को देखते छत्तीसगढ़ का खुफिया चीफ बनाया। आईपीएस अमित कुमार की गिनती छत्तीसगढ़ के काफी साफ-सुथरी छबि के अफसरों में होती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS