Explore

Search

September 11, 2026 7:45 pm

14 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार

सिविल लाइन थाना में दर्ज है गुमशुदगी की रिपोर्ट, परिजनों ने कार्रवाई में लापरवाही का लगाया आरोप

बिलासपुर। शहर के मंगला क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी के पिता ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर बेटी की तलाश के लिए प्रभावी जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार नरेश निर्मलकर (31) मूल निवासी ग्राम बागबुडवा, तहसील पथरिया जिला मुंगेली तथा वर्तमान में बजरंग चौक मंगला, बिलासपुर में निवासरत हैं। उनकी 14 वर्षीय पुत्री दीपांजली निर्मलकर 16 फरवरी 2026 की सुबह घर से कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों ने 17 फरवरी 2026 को सिविल लाइन थाना बिलासपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अब तक मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वे लगातार थाना जाकर जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि फोन के माध्यम से संपर्क करने पर थाना का कॉल भी कई बार रिसीव नहीं किया जाता है। वहीं थाना पहुंचने पर उन्हें लंबे समय तक बैठाकर रखा जाता है।

पीड़ित पिता ने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर किशोरी की जल्द से जल्द तलाश कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS