Explore

Search

October 24, 2026 10:14 pm

स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के जोगीपुर नहर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज और लापरवाह रफ्तार से चल रही स्कार्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत तेलीपारा निवासी बनवारी यादव, अजय धीवर और गोलू उर्फ गौरीशंकर सीवी रमन विश्वविद्यालय एडमिशन कराने पहुंचे थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी न होने पर तीनों युवक बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे जोगीपुर नहर के पास पहुंचे, तभी भैसाझार की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गोलू उर्फ गौरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बनवारी यादव और अजय धीवर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया।

दो सौ मीटर तक घसीटी बाइक
हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि टक्कर के बाद स्कार्पियो चालक खुद को बचाने की कोशिश में बाइक को कार के पहियों में फंसा कर करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ा। जब बाइक अलग नहीं हुई तो घबराए चालक ने वाहन मौके पर ही छोड़ दिया और वहां से भाग निकला।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS