Explore

Search

October 25, 2026 5:49 am

स्वतंत्रता दिवस: रमेश पैगवार ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर चांपा ।स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार ने जांजगीर कचहरी चौकी स्थित स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पैगवार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जनता के नाम भेजे गए संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी इंदिरा गांधी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके प्रतिमा स्थलों एवं शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा डॉ. परस शर्मा देवेश सिंह रफीक सिद्दीकी विवेक सिसोदिया राघवेंद्र सिंह शिशिर द्विवेदी प्रिंस शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS