Explore

Search

June 11, 2026 4:16 am

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 स्थायी व 2 गिरफ्तारी वारंटी न्यायालय में पेश

बिलासपुर। न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए रतनपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वारंटियों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 9 स्थायी वारंट और 2 गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवपदस्थ थाना प्रभारी, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने पदभार संभालते ही वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को रतनपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में जारी स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की।

कार्रवाई के दौरान कुल 9 स्थायी वारंटियों तथा 2 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन के साथ निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक कौशल खुटे, हरिशंकर चंद्रा, आकाश डोंगरे तथा महिला आरक्षक अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS