Explore

Search

April 27, 2026 2:17 am

ऑपरेशन अंकुश के तहत जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार जुआरी गिरफ्तार

रेड में 10,600 रुपये नगद, तीन मोबाइल व पांच मोटर साइकिल जब्त,एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश, जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी”

12 मार्च, रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन अंकुश के अंतर्गत बरपाली जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस की विशेष टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम ने बरपाली जंगल में इमली के पेड़ के पास घेराबंदी कर दबिश दी, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखकर कुछ लोग जंगल की ओर भाग निकले, जबकि मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम सालिकराम सारथी (55 वर्ष) निवासी गिधकालो, देव प्रसाद राठिया (32 वर्ष) निवासी ग्राम गनपतपुर, श्रीकांत यादव (33 वर्ष) एवं निरंजन यादव (35 वर्ष) निवासी ग्राम चरखापारा बताया।

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10,600 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश की तीन गड्डी, एक दरी, एक काला थैला, तीन मोबाइल फोन तथा पांच मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त वाहनों में बजाज प्लेटिना CG-13 BG-9618, हीरो HF डिलक्स CG-14 MR-8099, विक्रांता V15 CG-13 V-5466, टीवीएस रेडियॉन बिना नंबर तथा फैशन प्रो बिना नंबर प्लेट शामिल हैं।पुलिस द्वारा जुआ में प्रयुक्त सामग्री एवं वाहनों सहित कुल 1,10,600 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा 

जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS