Explore

Search

October 26, 2026 12:13 am

माओवादियों के नापाक मंसूबों को किया गया विफल

केरिपु कैम्प उसूर से एरिया डॉमिनेशन पर निकली सुरक्षा पार्टी द्वारा 1.5 किग्रा के 02 IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया

बीजापुर।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाकर उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 196वीं बटालियन की एक टीम उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव की ओर एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी, इसी दौरान गश्त के दौरान पगडंडी मार्ग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

जांच में पाया गया कि वह दो बीयर बोतल में लगाए गए 1.5 किलोग्राम के आईईडी हैं, जिन्हें माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की नीयत से लगाया था।

घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ते बीडी टीम को बुलाया गया, जिन्होंने दोनों आईईडी को सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली है।

बीजापुर जिला लंबे समय से माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है, और क्षेत्र में नियमित रूप से तलाशी अभियान जारी हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS