Explore

Search

October 26, 2026 1:30 am

IED ब्लास्ट, दो जवान घायल इलाज हेतु हायर सेंटर रायपुर के लिए रेफर


बीजापुर। थाना आवापल्ली क्षेत्रांतर्गत तिमापुर-मुरदण्डा मार्ग के मध्य माओवादियों के द्वारा पूर्व से लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के विस्फोट से केरिपु 229 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। केरिपु 229 की टीम आवापल्ली–बासागुड़ा मार्ग पर RSO ड्यूटी पर निकली हुई थी। मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए IED के विस्फोट होने से केरिपु के दो जवानों को चोटें आईं है । घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रायपुर के लिए रेफर किया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS