Explore

Search

October 27, 2026 2:26 pm

शराब कारोबारी विजय भाटिया को रिमांड कोर्ट ने ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में फरार आरोपी शराब कारोबारी विजय भाटिया को एसीबी ने दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई है। शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके ठिकानोां पर एसीबी व ईओडब्ल्यू की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। दिल्ली से गिरफ्तार कर लेकर आए शराब कारोबारी विजय भाटिया को ईओडब्ल्यू ने रिमांड कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांगी थी। रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का अधिकार ना होने के कारण कोर्ट ने शराब कारोबारी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू व एसीबी के अफसर भाटिया को कल स्पेशल कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की कोशिश करेंगे।
वजह से एक दिन के लिए भेजा जेल…
छत्तीसगढ़ राज्य में विदेशी शराब विनिर्माता कंपनियों,सप्लायर से बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी की शिकायत है। शासन के खजाने को करोड़ों का चूना लगाने का काम घोटालेबाजों ने किया है। EOW ने शराब कारोबारी विजय भाटिया के निवास एवं फर्मों समेत इनसे जुडे इनके सहयोगियों के भिलाई एवं दुर्ग के 08 स्थानों पर छापा कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार कार्रवाई अब भी जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS