Explore

Search

October 27, 2026 12:34 am

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 23 को छत्तीसगढ़ आगमन

रायपुर छत्तीसगढ़ ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी का 23 मई को शाम-8.00 बजे रायपुर एयर पोर्ट मे आगमन हो रहा है।

सांसद संजय सिंह जी 24 मई को धमतरी के सिहावा अंचल अंतर्गत उमरादेहान गांव के लिए सुबह 9.00 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू प्रदेश महासचिव वदूद आलम प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंग प्रदेश, सोशल मीडिया प्रभारी और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर व सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ साथ रहेंगे।सांसद संजय सिंह क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों से गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे, साथ ही अंचल के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात करेंगें।उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने दी ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS