Explore

Search

October 20, 2026 2:58 am

राज्यपाल रमेन डेका का जांजगीर-चांपा जिला प्रवास 17 एवं 18 मार्च को

राजू शर्मा जांजगीर चांपा । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 17 एवं 18 मार्च को जांजगीर-चांपा जिके के प्रवास पर रहेंगे।
राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 17 मार्च को दोपहर 2.30 बजे कोरबा से प्रस्थान कर शाम चार बजे सर्किट हाउस जांजगीर पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यपाल मंगलवार 18 मार्च को प्रातः 9.25 बजे सर्किट हाउस, जांजगीर से प्रस्थान कर सुबह 9.30 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचेगे। राज्यपाल एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। प्रातः 11 बजे केंद्रीय योजनाओं का अवलोकन करने के लिए प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात सर्किट हाउस जांजगीर पहुंचकर दोपहर 12 बजे लंच करेंगे। इसके उपरांत वे 12.45 बजे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS