Explore

Search

June 1, 2026 12:15 am

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चीफ जस्टिस ने सुनवाई की स्थगित

“एसएसपी पहुंचे हाईकोर्ट,बम स्क्वायड दस्ता हाई कोर्ट परिसर, कोर्ट रूम, बार रूम सहित प्रमुख जगहों की तलाशी में जुटा,मामले मुकदमे के सिलसिले में हाई कोर्ट आने वालों की तलाशी हाई कोर्ट में सुरक्षा को किया गया सख्त”

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं व अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। एसएसपी रजनेश सिंह सहित आला अफसरों की टीम हाई कोर्ट पहुंच गई है। कैम्पस में तैनात सुरक्षा बलों ने कमान संभाल लिया है। बम स्कवायड दस्ता चप्पे-चप्पे की छानबीन करने में जुट गया है।आने -जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

रोज की तरह बुधवार को बिलासपुर हाई कोर्ट में कामकाज प्रारंभ हुआ। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सहित सभी जज अपने कोर्ट रूप में बैठकर प्रकरणो की सुनवाई कर रहे थे, इसी बीच ईमेल के जरिए हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला। सुरक्षागत कारणों से चीफ जस्टिस ने सुनवाई रोक दी है। रजिस्ट्रार जनरल ने जिला व पुलिस प्रशासन को ईमेल की जानकारी दे दी है। हाई कोर्ट से इस तरह की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। हाई कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा बलों के अलावा एसएसपी रजनेश सिंह ने अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर हाई कोर्ट परिसर सहित आसपास के इलाके की नाकेबंदी करा दी है। बम स्क्वायड दस्ता ने अपना काम शुरू कर दिया है। ऐसे जगहों की तलाशी की जा रही है जहां बम या फिर अन्य संदेहास्पद वस्तुएं छुपाकर रखी गई हो।

क्या कहा एसएसपी रजनेश सिंह ने

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल के जरिए हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षागत कारणों से हाई कोर्ट में सुनवाई स्थगित कर दी गई है। जज सहित महाधिवक्ता कार्यालय के ला अफसरों व हाई कोर्ट स्टॉफ व ज्यूडिशियल अफसरों को सुरक्षित स्थान पर जाने कहा गया है। बम स्क्वायड दस्ता हाई कोर्ट परिसर, कोर्ट रूम, बार रूम सहित प्रमुख जगहों की तलाशी में जुटा हुआ है। मामले मुकदमे के सिलसिले में हाई कोर्ट आने वालों की तलाशी की जा रही है। हाई कोर्ट में सुरक्षा को चुस्त कर दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS