Explore

Search

August 10, 2026 7:50 am

ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ में कबाड़ माफिया पर वार, 82 लाख की संपत्ति जब्त

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है तथा इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी”

रायगढ़।जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पूंजीपथरा थाना पुलिस ने सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर चार ट्रकों से करीब 80 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। जब्त संपत्ति का कुल बाजार मूल्य लगभग 82 लाख रुपये आंका गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 23 फरवरी 2026 की दोपहर मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को रोका। तलाशी के दौरान ट्रकों में लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ सामग्री पाई गई, जिसके संबंध में चालक कोई भी वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG14D0528 से लगभग 11 टन, CG04ML3765 से 25 टन, CG15AC4339 से 15 टन तथा AP31TF7866 से 29 टन कबाड़ जब्त किया गया। कबाड़ की संदिग्ध प्रकृति को देखते हुए इसे चोरी की संपत्ति मानते हुए कार्रवाई की गई है।

इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS में प्रकरण दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान वाहन चालकों द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध किए जाने पर उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

कार्रवाई की जद में आए आरोपी

• सुल्तान खान (60), निवासी कुनकुरी, जिला जशपुर

• जाकिर मोहम्मद (30), निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा, रायगढ़

• महकुल अहमद (50), निवासी चैनपुर, जिला बलिया (उ.प्र.)

• रघुबीर यादव (45), निवासी गडिगया, जिला दमोह (म.प्र.)

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS