Explore

Search

February 25, 2026 2:18 pm

एसएसपी विजय अग्रवाल की पहल पर ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर घायल युवक 40 मिनट में रायपुर पहुँचा

“एसएसपी विजय अग्रवाल की आम नागरिकों से अपील , आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस को प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि जीवनरक्षक सेवाओं को समय पर सहायता मिल सके”

दुर्ग छत्तीसगढ़ ।दुर्ग जिले में यातायात पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक गंभीर रूप से घायल युवक को जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सराहनीय कार्य किया। एसएसपी दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देशन में यह ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया, जिससे युवक को लगभग 40 मिनट में सुरक्षित रूप से रायपुर पहुँचाया जा सका।

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को श्री शंकरा हॉस्पिटल, जुनवानी में भर्ती एक युवक को सिर में गंभीर चोट के चलते चिकित्सकों द्वारा उच्चस्तरीय उपचार के लिए रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग को तत्काल सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही एसएसपी आईपीएस विजय अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने त्वरित रणनीति बनाते हुए जुनवानी स्थित श्री शंकरा हॉस्पिटल से रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर निर्मित किया। मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात को नियंत्रित एवं आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया।

वायरलेस संचार के माध्यम से एंबुलेंस की सतत मॉनिटरिंग की गई, जिससे किसी भी स्तर पर बाधा उत्पन्न न हो। समन्वित प्रयासों के चलते एंबुलेंस को बिना किसी अवरोध के लगभग 40 मिनट में रायपुर अस्पताल तक सुरक्षित पहुँचाया गया, जहाँ घायल युवक का उपचार जारी है।

इस पूरे अभियान में यातायात थाना प्रभारी सहित ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस को प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि जीवनरक्षक सेवाओं को समय पर सहायता मिल सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS