Explore

Search

July 21, 2026 10:59 pm

कवर्धा में नशे पर बड़ा वार, 5 करोड़ का गांजा जब्त, गुप्त चैंबर में छिपा था नशा, 9 क्विंटल गांजा 

छत्तीसगढ़ कवर्धा।जिले की चिल्फी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को रोककर तलाशी ली, जिसमें गुप्त चैंबर बनाकर गांजा छिपाया गया था। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, कंटेनर में 30 बोरियों में गांजा भरा हुआ था। प्रत्येक बोरी का वजन लगभग 30 किलोग्राम था। कुल बरामदगी लगभग 900 किलोग्राम 9 क्विंटल गांजा पाई गई।

मौके से पुलिस ने आयाज खान, निवासी भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। तस्करी को छिपाने के लिए कंटेनर में विशेष रूप से गुप्त चैंबर तैयार किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी धर्मेंद्र छवई ने कहा कि यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट है। उन्होंने कहा आगे की जांच के आधार पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS